20 Apr 2024, 16:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

INX मीडिया केस : पी चिदंबरम को SC से झटका- याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:20PM | Updated Date: Aug 21 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के अयोध्या विवाद की सुनवाई में जुटे होने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम की अंतरिम जमानत से संबंधित मामले में फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। चिदम्बरम के वकील कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति एन वी रमन की पीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया लेकिन उसने इस बाबत कोई फैसला देने से इंकार करते हुए संबंधित मामला मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया। न्यायमूर्ति रमन ने इस बीच चिदम्बरम को गिरफ्तारी से तत्काल अंतरिम  राहत देने से इंकार भी किया। सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश की बेंच का रुख किया लेकिन वहां अयोध्या विवाद की सुनवाई शुरू हो चुकी थी। इसलिए पूर्व केंद्रीय मंत्री की याचिका का विशेष उल्लेख नहीं किया जा सका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »