25 Apr 2024, 18:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने फिर किया भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 4:10AM | Updated Date: Aug 21 2019 4:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाकर भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को मंगलवार को एक सप्ताह के भीतर पांचवी बार तलब किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया,महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को आज तलब करके बिना किसी उकसावे के किये गये संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि झड़प में कम से कम पांच लोग मारे गये हैं जबकि मंत्रालय ने कहा कि एक घायल बच्चे की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या सात हो गयी है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »