29 Mar 2024, 03:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, कांग्रेस तथा भाजपा नेताओं ने राजीव गांधी को याद किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:06AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 75वीं जयंती पर मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ,उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को ट्विटर पर याद किया जबकि डॉ।  मुखर्जी, डॉ।  अंसारी,डॉ।  सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष , राहुल गांधी, वाड्रा तथा अन्य कांग्रेसी नेता वीरभूमि पर एकत्र हुए और उन्हें पुष्पांजलि दी। मोदी ने ट्वीट करके  कहा‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर शुभकामनाएं।’’  गांधी ने अपने बच्चों तथा दामाद राबर्ट वाड्रा के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा‘‘ आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी नेता थे जिनकी दूरदर्शी नीतियों से भारत को काफी फायदा हुआ है। मेरे लिए वह प्यारे पिता थे और उन्होंने कभी भी मुझे नफरत करना नहीं  सिखाया। मैंने  उनसे लोगों को माफ करना और लोगों से प्यार करना सीखा है।’’कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने अपने संदेश में कहा‘‘ अपने पिता से मैंने लोगों की बातें सुनना सीखा और यह भी जाना कि  किस तरह उनके दिलों में अपनी जगह बनाई जाए भले ही मैं उनसे वाकिफ भी नहीं हूं।
 
उनसे मैंने मुस्कुराते रहना और हर तरह की स्थितियों में चलते रहना सीखा है ,भले ही रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो।’’  कांग्रेस पार्टी ने सद्भवाना दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा‘‘आज हम उन्हें उनकी 75वीं जयंती पर याद कर रहे हैं और हमें यह भी याद रखना है कि उनके शब्द अब पहले से कहीं अधिक प्रांसगिक हैं। हमें कभी भी लोगों की एकता को सांप्रदायिक उन्माद से तोड़े जाने की अनुमति नहीं देना है।’’ राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और वह भारत के सबसे युवा तथा देश के छठे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 40 वर्ष की आयु में 1984 में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। उनकी माता और पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को आतंकवादी संगठन लिट्टे की आत्मघाती हमलावर ने कर दी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »