29 Mar 2024, 11:28:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एआईयूएमएम समर्थकों ने इमरान खान का पुतला फूंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:44AM | Updated Date: Aug 21 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा ने भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी के लिए पाकिस्तान सरकार की भर्त्सना की है और प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी दहन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पाकिस्तान सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाफिज गुलाम सरवर ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की कुदृष्टि के लिए तत्कालीन नेहरू सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह राज्य भारत का ताज है। यह भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा भी। उन्होंने राज्य से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साहस की सराहना की तथा कहा कि मोदी सरकार ने सत्तर साल के कोढ़ को खत्म किया है।

मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मो. रियाजुद्दीन ने कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर भारत से संवैधानिक तौर पर पूरी तरह जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से वहां के शासक वर्गों को जरूर तकलीफ हो रही होगी, लेकिन गरीब एवं वंचित कश्मीरियों को इससे फायदा मिलेगा। आम कश्मीरियों को अब सामंती मानसिकता के बहकावे में न आकर पूरी तरह से मोदी का साथ देना चाहिए। मोर्चा के उपाध्यक्ष मौलाना मुर्तजा अल हुसैनी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हैसियत को समझे और मुस्लिम देश होने के नाते इस्लामिक उपदेशों पर अमल करे। उसे नफरत की सियासत से तौबा करते हुए अब भारत से मेल-मिलाप करने के लिए ईमानदार प्रयास करने चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »