29 Mar 2024, 03:53:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सेना के मेजर को अधिकारों के दुरुपयोग मामले में उम्र कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 6:44PM | Updated Date: Aug 20 2019 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना के एक मेजर को अधिकारों के दुरुपयोग मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। सेना के जनसंपर्क विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि सैन्य प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेवारत एक मेजर के अधिकारों का दुरुपयोग करने के मामले में उम्र कैद की सजा की पुष्टि कर दी है। मेजर पर फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल में मामला चला था जिसमें अधिकारी को अधिकारों का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया था। बयान में कहा गया है!
 
‘‘सेना अपने जबावदेही संस्थान तंत्र के प्रति संजीदा है और अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही उसे उम्र कैद के लिए जेल भेज दिया गया है।’’ सेना जनसंपर्क विभाग ने अधिकारी के नाम अथवा और उसके खिलाफ अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि इस वर्ष के शुरू में सेना प्रमुख ने दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों और एक सिविल अधिकारी को जासूसी, संवेदनशील सूचनाओं को विदेशी एजेंसियों को लीक करने के मामले में दंड की पुष्टि की थी। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल (सेवानिवृत्त) को 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गयी थी। ब्रिगेडियर राजा रिजवान (सेवानिवृत्त) और वसीम अकरम को फांसी की सजा सुनाई गयी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »