19 Apr 2024, 19:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाओस में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 11:10AM | Updated Date: Aug 20 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विनतिएन। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश लाओस में हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बस में 43 चीनी पर्यटकों के अलावा एक चीनी पर्यटक सहायक, एक चालक और एक गाइड समेत लाओस के दो नागरिक सवार थे। बस राजधानी विनतिएन और उत्तरी लुआंग प्रबांग शहर के बीच सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। बस के मलबे से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह दुर्घटना संभवत: बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुई है। लाओस में चीनी दूतावास के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »