28 Mar 2024, 21:00:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप, 40 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:29PM | Updated Date: Aug 18 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप जारी है, जिसके चलते इस साल जनवरी से अभी तक 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एफे न्यूज के अनुसार, अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि डेंगू के चलते अभी तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। डेंगू के रोगियों की वृद्धि को रोकने के लिए बांग्लादेश संघर्ष कर रहा है। यहां सामने आए और दर्ज किए गए मामलों की संख्या किसी भी अन्य वर्ष की तुलना में पांच गुना अधिक है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डेंगू मच्छर जनित वायरल संक्रमण है इसके कारण फ्लू जैसी बीमारियां होती है। सिर, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द और शरीर पर चकत्ते पड़ना इसके मुख्य लक्षण है।एक आधिकारिक आकंड़ों के अनुसार, 51,476 मामले इस साल दर्ज किए गए, जिनमें से 33,015 मामले अगस्त के शुरुआती 17 दिनों के भीतर आए, जबकि 16,253 मामले जुलाई में सामने आए। विभाग ने कहा कि इसके चलते 40 मौते हुई हैं। इनमें से राष्ट्रीय राजधानी ढाका में अकेले 39 मौते हुई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »