28 Mar 2024, 16:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल सेना ने गाज़ा पर किया बड़ा हमला, मचा बवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:29PM | Updated Date: Aug 18 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने शनिवार तड़के फलस्तीन के गाजा पट्टी में करीबन तीन सैन्य ठिकानों पर हमला किया, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी फलस्तीनी सुरक्षा सूत्र ने दी। सूत्रों ने बताया कि फलस्तीनियों द्वारा शुक्रवार की देर रात दक्षिणी इस्राइल के क्षेत्र में रॉकेट दागे जाने के बाद, इस्राइल ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के शिविर को निशाना बनाकर गाजा सिटी के पास और राज्य के मध्य भाग में हमले किए।
 
इस्राइल की सेना ने एक बयान में उत्तरी और मध्य गाजा पट्टी में हमास के आतंकी संगठन से जुड़े केवल दो हमलों का उल्लेख किया गया है। सेना ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सेना ने अपने बयान में बताया कि फलस्तीन ने 12 जुलाई के बाद से शुक्रवार रात दक्षिणी इस्राइल में रॉकेट का पहला हमला किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »