19 Apr 2024, 02:31:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राखी पर भाई ने किया बहन का रेप - शर्म से लड़की ने लगा ली फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:11PM | Updated Date: Aug 18 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाई-बहन के त्‍यौहार रक्षाबंधन के दिन  बिठूर के एक गांव से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचेरे भाई ने रक्षाबंधन के दिन अपनी नाबालिग बहन से रेप किया। इससे आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पीड़िता के पिता ने भतीजे के खिलाफ बिठूर थाने में तहरीर दी है।
 
बिठूर के एक गांव में किसान की 14 वर्षीय इकलौती बेटी नवीं की छात्रा थी। रक्षाबंधन के चलते उसकी मां और पिता के साथ छोटा भाई कानपुर देहात स्थित उसके ननिहाल गए थे। घर में अकेली किशोरी से चचेरे भाई सूरज ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और भाग निकला।
 
घटना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी को फंदे पर लटकता देख परिजनों ने उसके माता-पिता को सूचना दी। घटना के बाद से सूरज का बड़ा भाई छोटू और विक्की घर से फरार हैं। जबकि बिठूर पुलिस ने उसकी मां शगुन को हिरासत में लिया है। सर्विलांस की मदद से पुलिस रेप के आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। गांव में माहौल बिगड़ता देख वहां पर कई थानों की फोर्स मौजूद है। पोस्टमार्टम हाउस में भी पुलिस फोर्स भेजी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »