28 Mar 2024, 23:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आर्टिकल 370 के चलते परमाणु हथियारों को लेकर भड़का पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 9:09AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परमाणु हथियारों को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए उसे गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत हमेशा से परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं की नीति पर कायम रहा है लेकिन भविष्य में क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
 
राजनाथ का यह बयान पोकरण दौरे के बाद आया जहां भारत ने 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते परमाणु परीक्षण किया था। कुरैशी ने कहा, 'भारतीय रक्षा मंत्री के बयान का अर्थ और समय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भारत के गैर जिम्मेदाराना और युद्धकारी रवैये को दर्शाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »