29 Mar 2024, 01:59:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केन्द्रीय नेतृत्व ने यदियुरप्पा को 20 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:38AM | Updated Date: Aug 18 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने आखिरकार शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को 20 अगस्त को मंत्रिमडल को विस्तार करने की अनुमति दे दी। येदियुरप्पा ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा विधायक दल की मंगलवार 10 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल विधान सौधा में बैठक होगी और उसी दिन दोपहर बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा।’’  मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि बैठक के दौरान शाह और येदियुप्पा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और विकास संबंधी अन्य मुद्दो पर चर्चा की। 
 
येदियुरप्पा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
येदियुप्पा ने शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और नागरिक उड्डयन और रेलवे संचार और परियोजनाओं से संबंधित मामलों पर चर्चा की थी। उन्होंने शिवमोग्गा हवाई अड्डे पर ‘कार्य में तेजी लाने’ से संबंधित कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में चर्चा की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »