24 Apr 2024, 23:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पिछले 24 घंटों के दौरान सीरिया में आतंकवादियों ने 31 हमले किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 8:57AM | Updated Date: Aug 17 2019 8:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरिया में पिछले 24घंटो के दौरान आतंकवादियों ने हमा, इदलिब, अलेप्पो और लताकिया प्रांतों में 31 बार हमले किये। सीरिया में रूस के समन्वय केंद्र के प्रमुख मेजर जनरल अलेक्सी बाकिन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा,सीरिया में 31 हमले दर्ज किये गये है। इदलिब डी एस्केलेशन क्षेत्र में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है।
 
इस दौरान हमा प्रांत में एक, इदलिब प्रांत एक, अलेप्पो प्रांत मे छह, और लताकिया प्रांत 11 बार आतंकवादियों ने हमले किये। सीरिया में तुर्की और ईरान के साथ रुस संघर्ष विराम का साक्षी है। रूस आतंकवादी समूहों के खिलाफ युद्ध में सीरिया की सरकार का समर्थन कर रहा है और सीरियाई नागिरकों को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »