26 Apr 2024, 01:44:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान को लेकर इज़राइल और यूएई ने की गुप्त बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 2:09PM | Updated Date: Aug 16 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। इज़राइल और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के खतरे को भांपते हुए गुप्त बैठक की है। यह बैठक अमेरिका के सहयोग से हुई है। विशेष सूत्रो के अनुसार दोनो देशों के बीच बातचीत हाल ही में हुई थी, जबकि दूसरी बातचीत कुछ दिन पहले ही हुई है। दोनों देशों के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच पिछले एक साल से तनाव बना हुआ है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान परमाणु समझौते से खुद को अलग कर दिया था और ईरान पर प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया था। अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते तब और खराब हो गए थे जब ईरान की खाड़ी में गुजरते हुए तेल टेंकरों पर हमला किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »