25 Apr 2024, 21:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोम्पियो ने ग्वाटेमाला के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 9:37AM | Updated Date: Aug 16 2019 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एलेजेन्ड्रो गियामटेई को फोन कर उन्हें 11 अगस्त को हुए चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की।  अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागुस ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
 
ओर्टागुस ने कहा, विदेश मंत्री ने ग्वाटेमाला के साथ हमारे प्रगाढ़ एवं ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देते हुए अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर आपसी सहयोग को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की। प्रवक्ता के मुताबिक पोम्पियो ने ग्वाटेमाला के नए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को दोहराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »