29 Mar 2024, 19:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ ने कारगिल क्विज के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:17AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध से संबंधित ऑनलाइन क्विज के विजेताओं को आज यहां सम्मानित किया। इस क्विज का आयोजन रक्षा मंत्रालय और सरकार के पोर्टल माई गोव ने कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरा होने के मौके पर मिलकर किया था। इसका उद्देश्य युवाओं में जागरूकता और देशभक्ति की भावना पैदा करना था। इस प्रतिस्पधार में देश भर में 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री ने 10 शीर्ष विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जबकि 100 अन्य को प्रमाणपत्र दिए। सबसे कम आयु के विजेता की उम्र 16 वर्ष जबकि सबसे अधिक उम्र के विजेता की आयु 63 वर्ष की है और वह बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी है।

ये सभी विजेता गुरूवार को लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री ने  विजेताओं को बधाई दी और उनके कारगिल युद्ध के ज्ञान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देश सशस्त्र सेनाओं के साथ खड़ा था जिन्होंने राष्ट्र को महत्वपूर्ण विजय दिलाई। सशस्त्र सेनाओं की ताकत, बहादुरी एवं उनके द्वारा किए गए बलिदानों के कारण ही देश सुरक्षित है। सिंह ने इस मौके पर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने एवं जम्मू और कश्मीर तथा लद्धाख क्षेत्र को संघ शासित प्रदेश बनाने के सरकार के निर्णय से पाकिस्तान घबराया हुआ है। उन्होंने कहा, हालांकि, पड़ोसी देश में मुकाबला करने का साहस नहीं है क्योंकि वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं के शौर्य, ताकत और सामर्थ्य से भली-भांति परिचित है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »