25 Apr 2024, 10:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 3:54PM | Updated Date: Aug 14 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने एक बयान जारी करके कहा कि पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई संदेश भेजा है। पाकिस्तान आज अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त, 1947 भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी और इसी दिन पाकिस्तान भी स्वतंत्र हुआ था। लेकिन पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है, क्योंकि इसी दिन ब्रिटिश लॉर्ड माउंटबेटेन ने उसे स्वतंत्र राष्ट्र का  दर्जा देकर सत्ता सौंप दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »