19 Apr 2024, 22:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्विटर पर साड़ी ट्रेंडिंग में शामिल हुई प्रियंका गांधी - शेयर की शादी की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:43PM | Updated Date: Jul 17 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी ट्विटर पर चल रहे साड़ी ट्रेंड में शामिल हो गई है। प्रियंका गांधी #SareeTwitter शामिल हुई है। इसके तहत महिलाएं अपने पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं। #SareeTwitter के तहत प्रियंका गांधी ने अपनी गुलाबी बनारसी साड़ी में तस्वीर टि्वटर पर शेयर की है। 
 
बुधवार सुबह अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने टि्वटर पर लिखा है, 'मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा के दौरान की 22 साल पुरानी तस्वीर। दो घंटे के अंदर इस ट्वीट को 1200 से ज्यादा रीट्वीट किया गया है, वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। आपको बता दें कि ट्विटर पर दो दिन से ये ट्रेंड चल रहा है, अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया। पुरुषों की तरफ से भी ट्विटर पर #KurtaTwitter चलाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »