23 Apr 2024, 21:45:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुसूइया छत्तीसगढ़ की, हरिचंदन आंध्र के राज्यपाल नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 8:00PM | Updated Date: Jul 16 2019 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अनुसूइया उइके को छत्तीसगढ़ और पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से आज यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उइके तथा हरिचंदन को क्रमश: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी मानी जायेगी। बासठ वर्षीया उइके छत्तीसगढ़ में आनंदी बेन पटेल का स्थान लेंगी, जो अभी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।
 
पटेल को 15 अगस्त 2018 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उइके 2006 से 2012 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सदस्य रही हैं। इस समय वह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष हैं। चौरासी वर्षीय  हरिचंदन पांच बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे हैं और राज्य में बीजू जनता दल- भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। उनका नाता जनसंघ से भी रहा है। वह आंध्र प्रदेश में ई एस एल नरसिम्हन का स्थान लेंगे, जो दिसम्बर 2009 से राज्यपाल के पद पर हैं। नरसिम्हन ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में राज्यपाल की बागडोर संभाली थी और राज्य के बंटवारे के बाद दो जून 2014 से वह तेलंगाना के राज्यपाल पद पर भी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »