20 Apr 2024, 18:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 12:22PM | Updated Date: Jul 11 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी शहर रहीम यार खान में गुरुवार को एक यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के कारण 10 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टा के मुताबिक लाहौर से क्वेटा जा रही यात्री ट्रेन ‘अकबर एक्सप्रेस’ पंजाब प्रांत के रहीम यार खान शहर में वाल्हार रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गयी।
 
दुर्घटना के कारण अकबर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल एवं पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये तथा घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराना शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक कई घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हादसे के बाद प्रभावित लाइन पर रेल यातायात बाधित है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »