29 Mar 2024, 21:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ऊँचाई आपको मुबारक, हमारा सपना जड़ों से जुड़ने का : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 7:19PM | Updated Date: Jun 25 2019 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर  कड़ा प्रहार करते हुए मंगलवार को कहा कि उसकी ‘ऊँचाई’ उसे मुबारक हो,  भारतीय जनता पार्टी का सपना जड़ों से जुड़ने का है तथा पार्टी गरीबों  के कल्याण और विकास के साथ ही देश को विकास की पटरी पर आगे ले जाने के लिए  काम कर रही है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 13  घंटे चली चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘एक सशक्त, सुरक्षित,  समृद्ध और समावेशी राष्ट्र का सपना अनेक महापुरुषों ने देखा है। उसे पूरा  करने के लिए मिलजुलकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। देश की आकांक्षाओं को  पूर्ण करने में हर बाधा को हम पार कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कई दशक  बाद देश ने मजबूत जनादेश दिया है, जिसके कारण एक सरकार दुबारा आई, पहले से अधिक  शक्ति लेकर आयी- हर भारतीय के लिए यह गर्व का विषय है कि मतदाता  कितना जागरूक है। 

 
चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा  था कि उनकी पार्टी भले ‘दुबली-पतली’ हो गयी हो, लेकिन वह अपनी ‘ऊँचाई’  घटने नहीं देगी। प्रधानमंत्री ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कहा गया -  हमारी ऊँचाई को कोई कम नहीं कर सकता। ऐसी गलती हम नहीं करते। हम किसी की  लकीर छोटी नहीं करते, अपनी लकीर बड़ी करते हैं। आपकी ऊँचाई आपको मुबारक। आप  इतने ऊँचे हो गये कि आपको जमीन नहीं दिखती। आप इतने ऊँचे हो गये कि जड़ से  उखड़ गये कि सब आपको तुच्छ दिखते हैं। हमारा सपना जड़ों से जुड़ने का  है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »