ऑस्ट्रेलिया। हम सभी ने आज तक दादी-माँ को बूढ़ी ही देखा होगा और दादी का नाम सुनते ही हमारे भी दिमाग में बूढ़ी आंटी का चेहरा याद आ जाता है लेकिन आज आपको एक ऐसी दादी के बारे में बता रहे हैं जिसकी शक्ल देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि ये दादी है। ये दादी इतनी हॉट और खूबसूरत है की आप इनकी तस्वीरें देखेंगे तो खुद आपको विश्वास नहीं होगा। चलिए आपको इनके बारे में बताते है, इस दादी का नाम है जीना स्टुअर्ट जो ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहती है। जीना को दुनिया की सबसे ज्यादा खूबसूरत दादी कहा जाता है। जीना के दो बेटे और दो बेटियां है। इनमे से जीना ने अपने दो बेटो की तो शादी भी कर दी और सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि पिछले साल जीना दादी भी बन गई है। इनकी उम्र लगभग 48 साल है और इनको दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी मां कहा जा रहा है। सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाली ये दादी माँ के इंस्टाग्राम में लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं। जीना ने मिस ऑस्ट्रेलिया कांटेस्ट में वो 18 साल की लड़कियों को चुनौती दिया था। उन्होंने किसी भी तरह की सर्जरी नहीं कराई है। उनका दावा है कि खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है।