16 Apr 2024, 13:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:54AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को आज पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिलहाल गृह मंत्री अमित शाह ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय बोर्ड की  शाह की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में  राजनाथ सिंह,  नितिन गडकरी,  सुषमा स्वराज,  थावरचंद गहलोत, भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल, शिवराज सिंह चौहान सहित सभी सदस्य मौजूद थे। नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने गुलदस्ता देकर उकना अभिनंदन किया।  गडकरी एवं  स्वराज ने भी उनको बधाई दी।  नड्डा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव भी थे। बाद में  राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि  शाह के नेतृत्व में भाजपा ने अनेक चुनाव जीते हैं।

लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें गृहमंत्री नियुक्त किया है, तो  अमित शाह ने स्वयं ही कहा कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी अन्य को दे दी जाए। भाजपा संसदीय बोर्ड ने  जे पी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है।  पटना में दो दिसंबर 1960 में जन्मे  जगत प्रकाश नड्डा ने बीए की परीक्षा पटना कॉलेज से उत्तीर्ण की थी और एलएलबी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की। शुरु से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे  नड्डा पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश में विधायक चुने गये। वह 1994 से 1998 तक विधानसभा में पार्टी के नेता भी रहे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। उनका विवाह 1991 में हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। नड्डा 2012 में राज्यसभा के लिए चुने गये और 2014 नवंबर में मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। वर्ष 2019 के चुनाव के बाद  नड्डा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने से उन्हें  शाह की जगह भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के कयास लगाये जा रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »