18 Apr 2024, 22:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी अफगानिस्तान : सुरक्षा बलों के अभियान में 13 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 6:08PM | Updated Date: Jun 16 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुले आलम। अफगानिस्तान के पूर्वी लोगार प्रांत के मोहम्मद आगा जिले में सुरक्षा बलों के आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत राहिमी ने यह जानकारी दी है। राहिमी ने रविवार को बताया कि विशेष पुलिस बल की इकाई ने मोहम्मद आगा जिले में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता तब तक अभियान जारी रहेगा। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »