29 Mar 2024, 12:20:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर नार्थईस्ट में उग्रवादी के कैंपों को किया ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 12:30PM | Updated Date: Jun 16 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना की ओर से एक फिर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। करीब 10 दिनों तक चली सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। भारतीय सेना ने नार्थईस्ट में म्यांमार की सीमा से लगे इलाकों में बने उग्रवादी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को म्यांमार की सेना के साथ मिलकर अंजाम दिया है। संयुक्त ऑपरेशन में कई उग्रवादी कैंपों को नेस्तानाबूद कर दिया गया है सेना की इस कार्रवाई के बाद भाग रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा। दोनों देशों ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन सनशाइन-2’ का नाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों की ओर से म्यांमार बॉर्डर पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सनशाइन-2’ में दो बटालियन के अलावा स्पेशल फोर्सेज असम राइफल्स और घातक इन्फेंट्री के जवानों को शामिल किया गया था।  वहीं म्यांमार सेना ने अपनी विशेष टीम तैयार की थी. पिछले काफी समय से म्यामांर बॉर्डर पर उग्रवादी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही थी। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में कई उग्रवादी कैंप पूरी तरह से तबाह कर दिए गए हैं। रिपार्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सनसाइन-2 के तहत भारतीय सेना ने करीब 70 से 80 उग्रवादियों को पकड़ा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »