29 Mar 2024, 12:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओमान में भारतीय नौका और चालक दल के 10 सदस्यों को बचाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 10:12AM | Updated Date: Jun 15 2019 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मस्कट। ओमान के बंदरगाह शहर ढालकुट से 6.4 किलोमीटर दूर समुद्र में डूब रही एक भारतीय नौका और उस पर सवार चालक दल के 10 सदस्यों को बचाया गया है। ओमानी मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक एक भारतीय नौका का इंजन बीच समुद्र में फेल हो जाने की सूचना मिलने पर ओमान की नौसेना ने अपना एक जहाज बचाव कार्य के लिए भेजा।
 
बयान के मुताबिक नौसैनिक जहाज जब भारतीय नौका के पास पहुंचा तो वह डूब रही थी और चालक दल के सदस्य पानी से बाहर निकलने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। उन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया है। ओमानी वायु सेना के विमान उसकी तलाश कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »