24 Apr 2024, 04:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने ओमान की खाड़ी घटना की जांच का आहृान किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 10:10AM | Updated Date: Jun 14 2019 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव मंसूर अल-ओताबी ने ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हुये हमले की जांच का  आहृान किया। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को बैठक समाप्त करने के दौरान ओमान की खाड़ी की घटना का जिक्र करते हुए घटना की जांच का आहृान किया। कुवैत के स्थायी प्रतिनिधि अल ओटैबी ने कहा, ‘‘ यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और अपराध है तथा हम इसकी गहराई से जांच करना चाहते है। हम इस घटना के पीछे कौन है यह जानना चाहते है।’’
 
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश इस हमले की निंदा करते है। जब उनसे यह पूछा गया कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ओमान की खाड़ी में ईरान के जलीय क्षेत्र में दो तेल मालवाहक जहाजों फ्रंट अल्टेयर और कोकुका शौर्य पर कथित तौर पर हमला किया गया। ओमान के सीमा गार्ड ने केवल एक तेल टैंकर पर हमले की पुष्टि की है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। इस घटना के कारण तेल की कीमतों में चार प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »