25 Apr 2024, 04:10:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 19 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 5:55PM | Updated Date: Jun 13 2019 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तालुकान। अफगानिस्तान में उत्तरी प्रांत ताखर के ख्वाजा घर जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 19 आतंकवादी मारे गये और 10 से अधिक घायल हो गये। सेना की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक ख्वाजा घर जिले में सप्ताहांत में तालिबानी आतंकवादियों के हमले और कई सरकारी कार्यालयों को आग के हवाले करने के बाद सुरक्षा बलों ने उनके सफाये के लिए व्यापक अभियान चलाया।
 
तालिबानी आतंकवादियों को खदेड़ने तथा कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए सुरक्षा बलों ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप अशांत जिले के प्रमुख हिस्सों से आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया। बयान के मुताबिक आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पूरे इलाके से उनके सफाये तक जारी रहेगा। तालिबान ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »