इस्तांबुल। तुर्की में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और 42 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया चैनल एनटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों से भरी बस एक कार से टकरा गयी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और 42 अन्य घायल हो गये। यह दुर्घटना बलिकेसिर प्रांत के बंदिरमा जिले में हुई। दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस कन्नकले प्रांत की ओर जा रही थी। स्थानीय अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।