25 Apr 2024, 12:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

9 दिन बाद मिला लापता AN-32 विमान का सुराग- अरुणाचल के लीपो में मिले टुकड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 3:48PM | Updated Date: Jun 11 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कई दिन से लापता भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का सुराग मिलने की सम्भावना बनी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में कुछ टुकड़े मिले है जिन्हें लापता विमान का माना जा रहा है। विमान के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस विमान ने 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था। इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे। 
 
खराब मौसम के बावजूद भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान एएन-32 के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जो अरुणाचल प्रदेश जाने के बाद लापता हो गया था, बीते बुधवार से ही वायुसेना ने इस विमान की तलाश के लिए एसयू-30 जेट लड़ाकू विमान, सी130 जे, एमआई17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों को लगाया गया था,आज इसका पहला सुराग मिलने की बात कही जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »