29 Mar 2024, 21:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में सुरक्षाबलों ने आठ अलगाववादियों किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 3:30PM | Updated Date: Jun 11 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यायुंडे। मध्य-अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमोत्तर क्षेत्र एंग्लोफोन में सुरक्षाबलों ने हमला कर आठ सशस्त्र अलगाववादियों की हत्या कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार को सेना के हमले में मारे गये लोगों में दो अलगाववादी कमांडर भी शामिल थे। अलगाववादी कार्यकर्ता मार्क बारेटा ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की पुष्टि की।
 
सेना ने एक बयान में कहा कि इसी दिन सशस्त्र अलगाववादियों ने इस क्षेत्र में सेना के एक लेफ्टिनेंट और कई अन्य सैनिकों की हत्या कर दी थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2017 से अब तक चार लाख 30 हजार से अधिक लोग सशस्त्र संघर्ष के कारण विस्थापित हुये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »