19 Apr 2024, 07:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तानाशाह किम जोंग ने अपने जनरल को दी ऐसी दर्दनाक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 1:21PM | Updated Date: Jun 11 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने जनरल को खूंखार पिरान्हा मछलियों के तालाब में फेंककर मरवा दिया है। जनरल पर आरोप था कि वो जोंग के खिलाफ साजिश रच रहे थे। उत्तर कोरियाई तानाशाह ने कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में अपने दूत सहित पांच अधिकारियों को भी बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। 
 
किम जोंग उन के इन क्रूर कदमों की काफी चर्चा हो रही है। हर तरफ इसकी आलोचना की जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जनरल मछलियों के हमले के बाद मारा गया या चाकुओं से किए गए हमलों की वजह से या तालाब में डूबने के कारण उसकी मौत हुई। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोंग ने इन पिरान्हा मछलियों को ब्राजील से खास तौर पर आयात किया है। पिरान्हा मछलियां दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियां होती हैं। इनके दांत काफी पैने होते हैं. इससे ये एक पूरे इंसान को काट देने की क्षमता रखती हैं। कहा जा रहा है कि किम जोंग अपने सहयोगियों को खास संदेश देने के लिए मौत के क्रूर तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। जोंग यह संदेश देना चाहता है कि उसके साथ विश्वासघात करने का यही अंजाम होने वाला है। बताया जाता है कि जोंग ने अपने परिवार और कुछ वरिष्ठ सरकारी अफसरों को सिर्फ इसलिए मरवा दिया था क्योंकि उन्होंने उसके भाषण के दौरान ठीक से तालियां नहीं बजाई थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »