25 Apr 2024, 03:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के कुरील द्वीप समूह में 4.5 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 11:14AM | Updated Date: Jun 11 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

युजहनो साखालिंस्क। रूस के दक्षिणी कुरील द्वीप समूह में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। रूस के भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग की शाखा के अनुसार कुरील द्वीपों पर स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब चार बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी।
 
भूकंप का केन्द्र युजहनो कुरिलिस्क से 57 किलोमीटर दूर जमीन की सतह से 27 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि पांच नवंबर 1952 को कुरिलस्क में 9.0 तीव्रता वाले भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी में 2300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »