17 Apr 2024, 01:52:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सबसे जहरीले साँपों का राजा है ब्लैक माम्बा क्या इसके अनोखे राज .....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 1:14AM | Updated Date: Jun 11 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साँप का नाम सुनते ही शरीर में एक अजीब तरह की सिहरन हो उठती हैं और जब साँप आँखों के सामने आ जाए तो इंसान काँप उठता है। हांलाकि हमारे देश में ऐसे कई साँप हैं जो जहरीले नहीं हैं लेकिन डर तो डर होता हैं। आज हम आपको एक ऐसे साँप से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे सबसे जहरीले साँपों में से एक माना जाता है। हम बात कर रहे हैं 'ब्लैक माम्बा' की और आज हम आपको इससे जुड़े अनोखे राज बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
 
सांपों की यह प्रजाति 'ब्लैक माम्बा' सांपों की मानी जाती है। रिपोर्ट्स से अनुसार इनके काटने पर अगर 10 से 15 मिनट में इलाज न मिले तो मौत पक्की मानी जाती है। वहीं इलाज के बाद कई बार लोग लकवे का शिकार भी हो जाते हैं। इसे सबसे जहरीला सांप माना जाता है। इसके बारे में बता दें, दुनिया का सबसे खतरनाक सांप ब्लैक माम्बा अफ्रीका में पाया जाता है। जान लेने में भी नहीं ब्लैक माम्बा धरती पर सबसे तेज चलने वाला सांप भी माना जाता है।
 
वहीं खबरों की माने तो एक ब्लैक माम्बा जो कि 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकता है। जब किसी को ब्लैक माम्बा किसी को काटता है तो उसकी जान चली जाती है। ब्लैक माम्बा एक बार में अपने दुश्मन के शरीर में 400 मिलीग्राम जहर छोड़ देता है। ब्लैक माम्बा का जहर इतना खतरनाक होता है कि 1 मिलीग्राम जहर ही इंसान की मौत हो जाती है। यानि अगर इसने काट लिया तो उसका मरना तय है।
 
ब्लैक माम्बा घने पेड़ों, झाड़ और लकड़ी के लट‌्ठों में रहना पसंद करते हैं। ब्लैक माम्बा की लंबाई तकरीबन दो मीटर मानी जाती है। ब्लैक माम्बा सांप आमतौर पर छोटे जीव जंतु और पक्षियों का शिकार करता है। प्रजनन के दौरान करीब 6 से 25 अंडे पैदा करता है। ब्लैक माम्बा के बारे में कहा जाता है कि यह ज्यादातर जंगलों में रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »