29 Mar 2024, 17:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस नेता ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा - मुझे सौंपी जाए कांग्रेस की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 7:57PM | Updated Date: Jun 7 2019 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी में निराशा और विरोध का दौर चल रहा है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुलकर नाराजगी जताई थी और अपना पद छोड़ने का भी पेशकश किया था। खबरो की मानें तो कांग्रेस के कई बड़े नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का ख्वाब बुन रहे हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी मंशा तरह-तरह से पहुंचा रहे हैं। 
 
ऐसे ही एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान ने पार्टी हाई-कमान को पत्र लिख कर कहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ते हैं तो वे 2 साल के लिए इस पद को संभालने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कांग्रेस के कोई बड़े नेता उनकी इन बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं ले रहे हैं। 
 
CWC की 25 मई को बैठक के दौरान राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद छोड़ने के प्रस्ताव के बाद असलम खान ऐसे पहले कोंग्रेसी नेता हैं जिन्होंने इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है दावा। पार्टी की इस सर्वोच्च कमेटी ने एक मत से राहुल की मांग खारिज करते हुए एक संकल्प पास किया और उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने को कहा था। 
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम ने 27 मई को लिखे पत्र में कहा कि “मैं समयबद्ध दो साल के लिए अस्थायी कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने और पार्टी को अपनी सेवाएं देने को तैयार हूं। खान इंडियन हॉकी टीम का सदस्य रह चुके हैं उन्होंने यह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दावा उनके एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राजनेता दोनों के तौर पर प्राप्त अनुभव के आधार पर किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »