20 Apr 2024, 05:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैबिनेट समितियों में बड़ा बदलाव - छह समितियों में शामिल किए गए राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 3:20PM | Updated Date: Jun 7 2019 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडलीय समितियों सरकार ने बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अधिकतर समितियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल किए गए हैं। बुधवार को सरकार ने आठ कैबिनेट समितियों (नियुक्‍त‍ि, आवास, आर्थिक मामले, संसदीय कार्य, राजनीतिक मामले, सुरक्षा, निवेश और वृद्धि तथा रोजगार और कौशल विकास समिति) का पुर्नगठन किया था। अब राजनाथ सिंह का नाम चार और समितियों (संसदीय कार्य, राजनीतिक मामलों, निवेश और वृद्धि तथा रोजगार और कौशल विकास) में शामिल किया गया है। इससे पहले राजनाथ सिंह केवल दो समितियों आर्थिक मामलों और सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति में शामिल किए गए थे।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अब छह कैबिनेट समितियों के सदस्‍य और संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति के अध्‍यक्ष बन गए हैं। संशोधित सूची के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छह समितियों की अध्‍यक्षता करेंगे जबकि गृहमंत्री अमित शाह आवास संबंधी मंत्रिमंडल समिति के अध्‍यक्ष होंगे और शेष सभी सात समितियों के सदस्‍य होंगे। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कैबिनेट की नियुक्ति समिति में शामिल होंगे जो केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई निदेशक जैसे प्रमुख पदों के लिए नियुक्तियां करती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »