किनशासा। अफ्रीकी देश कांगों की माई दोंबे झील में कल रात एक नौका के डूब जाने से 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस नौका में 200 से अधिक लोग सवार थे और रात को एक हादसे के बाद यह पलट गई। नौका में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना की जानकारी देर से मिलने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में देरी हुई है।