19 Apr 2024, 07:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा नहीं रोका गया:बंगलादेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 1:58AM | Updated Date: May 22 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा नहीं रोका गया है।  विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने यहां संवाददाताओं से कहा है कि मीडिया में आयी रिपोर्टें सही नहीं हैं कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रोका गया है। लेकिन उन्होंने माना कि वीजा जारी करने में देरी हुयी है। डॉ मोमेन ने कहा,‘‘पाकिस्तान के अधिकारियों के कारण पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा जारी करने में विलंब हुआ है। मीडिया में इसके विपरीत खबर आनी चाहिए थी कि  पाकिस्तान के अधिकारियों के कारण वीजा में देरी हो  रही है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण बंगलादेश के राजनयिकों का वीजा बनने में मुश्किलें आ रही हैं जिन्हें इस्लामाबाद में नियुक्त किया जाना है। डॉ मोमेन ने कहा,‘‘ हमने पाकिस्तानियों का वीजा देना बंद नहीं किया है। विश्व के किसी भी देश से कुछ मामलों में वीजा जारी किये जाने में देरी हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद स्थित बंगलादेश उच्चायोग में  लोगों की कमी है जिसकी वजह से वीजा बनाने के काम में देरी हो रही है। पाकिस्तान ,बंगलादेश के राजनियकों का वीजा जारी करने में देरी कर रहा है,इसलिए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा के काम में विलंब हो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »