18 Apr 2024, 18:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में स्थानीय तालिबानी कमांडर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 4:23PM | Updated Date: May 19 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में खुद की बमबारी में एक स्थानीय तालिबानी कमांडर की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। खामा प्रेस न्यूज एजेंसी के हवाले से अफगान नेशनल आर्मी की 201वीं कोर ने कहा कि यह घटना शनिवार को डंगडम जिले में घटी जिसमें तालिबानी कमांडर की खुद के बम विस्फोट में मौत हो गयी।
 
कमांडर की पहचान बिलाल के रूप में हुई है। अफगानिस्तान में सरकारी जवानों और तालिबान आतंकवादियों, अल-कायदा से संबद्ध समूहों (रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह) और अन्य विद्रोहियों के बीच जोरदार लड़ाई होती रहती है। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का अफगानिस्तानी रक्षा एवं सुरक्षा बलों को समर्थन प्राप्त है जो देश भर में आतंकवाद का खात्मा करने के लिए संयुक्त अभियान चला रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »