16 Apr 2024, 19:58:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईशनिंदा मामले में बरी आसिया ने छोड़ा पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 4:59PM | Updated Date: May 8 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईश निंदा मामले में मौत की सजा से उच्चतम न्यायालय से  बरी की गयी आसिया बीबी पाकिस्तान छोड़ कर चली गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। आशिया बीबी को पड़ोसियों के साथ हुए विवाद के दौरान पैगंबर मोहम्मद की निंदा करने के मामले में 2010 में दोषी करार दिया गया था और इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने उनकी मौत की सजा को निरस्त करते हुए उसे बरी कर दिया था। बीबीसी  न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि  आशिया बीबी ने शुरू से ही अपने को निर्दाष बताया था।
 
पाकिस्तानी अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया है कि वह किस देश में गयी है लेकिन उनके वकील सैफ उल मलूक ने बताया कि वह कनाडा पहले ही जा चुकी हैं जहां उनकी दोनों बेटियों को शरण दी जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि आशिया नौरीन अथवा आशिया बीबी को उच्चतम न्यायालय से बरी किए जाने के बाद से ही किसी गुप्त ठिकाने पर रखा गया था और उन्हें पाकिस्तान से बाहर भेजने के प्रयास किए जा रहे थे। उच्चतम न्यायालय ने जब पिछले वर्ष उन्हें बरी किया था तो तभी से कट्टरपंथी समूहों ने देश में हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »