29 Mar 2024, 17:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमला, आठ की मौत, 50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2019 12:19AM | Updated Date: May 6 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बघलान की  राजधानी पुल-ए-खुमरी स्थित पुलिस मुख्यालय पर रविवार को तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम आठ लोग मारे गये तथा 50 अन्य घायल हो गये। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल हलीम गफूरी ने यह जानकारी दी। तालिबान ने बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि पुलिस मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर विस्फोटक से लदे टैंक में विस्फोट की घटना को उसके लड़ाके ने अंजाम दिया है। अफगानिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहिमी ने बताया कि इस दौरान दो हमलावर मारे गये हैं तथा एक हमलावर ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह हमला अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के लिए नियुक्त अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने ट्वीट के बाद हुआ, जिसमें उन्होंने तालिबान से शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »