20 Apr 2024, 10:28:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका हमला ईसाई समुदाय के खिलाफ हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 9:55PM | Updated Date: Apr 21 2019 9:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो तजानी ने श्रीलंका हमले की घोर निंदा करते हुए रविवार को कहा कि इन हमलों में ईसाई समुदाय को निशाना बनाया गया है जो वास्तव में इस  समुदाय के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार है। तजानी ने ट्वीट किया,‘‘  ईस्टर के पवित्र अवसर पर  ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर किया गया हमला वास्तव में इस सम्प्रदाय के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार है  । हम इस हमले मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। विश्व भर में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमें काम करना होगा।’’   उल्लेखनीय है कि श्रीलंका  की राजधानी कोलंबो , नेगोम्बो और बट्टिकलोआ में रविवार को ईस्टर के अवसर पर तीन कैथोलिक चर्चो और  तीन पांच सितारा होटलों को निशाना बनाकर किए गए बम धमाकों में कम से कम 207  लोगों की मौत हो गयी तथा 450 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »