20 Apr 2024, 19:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

समुद्र में उतरा भारत का नया रक्षक INS इंफाल, गाइडेड मिसाइलों को करेगा ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:32PM | Updated Date: Apr 21 2019 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने आईएनएस इंफाल को समुद्र में उतार कर भारतीय शक्ति का परचम फहराया। यह आईएनएस गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में बेखूबी जानती है। इसे भारत में ही डिजाइन करके बनाया गया है। भारतीय नौसेना ने आईएनएस इंफाल को मुंबई के मंझगांव डॉक्स से पानी में उतार दिया है। इस युद्धपोत का वजन फिलहाल 3,037 टन बताया जा रहा है।इस पोत में जल्द ही अत्याधुनिक हथियारों और ताकतवर ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइलों से लैस किया जाएगा। इसके बाद इसका वजन 7,300 टन तक पहुंच जाएगा।
 
आईएनएस इंफाल प्रॉजेक्ट 15 बी (Project 15B) के तहत बना तीसरा युद्धपोत है। इससे पहले दो युद्धपोत 2015 और 2016 में विशाखापत्तनम और मोरमुगाओ बंदरगाह पर समुद्र में उतारे थे। 2021 में ये तीनों युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएंगे। यह युद्धपोत जल्द ही आईएनएस दिल्ली, आईएनएस मुंबई, आईएनएस मैसूर, आईएनएस कोलकातास, आईएनएस चैन्ने, आईएनएस कोच्चि में शामिल हो होने वाला है। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल लांबा ने कहा कि ये देश की राष्ट्रीय सामरिक समुद्री सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »