29 Mar 2024, 13:01:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ND तिवारी के बेटे रोहित की मौत को लेकर हुआ नया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:10PM | Updated Date: Apr 21 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। इस बीच रोहित शेखर की मौत में नया खुलासा हुआ है। अब उनकी मां ने कहा है रोहित के अपनी पत्नी के साथ संबंध मधुर नहीं थे और उनका राजनीतिक करियर आगे नहीं बढ़ पा रहा था, जिसके चलते वह तनाव में थे। रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा ने कहा कि वह कुछ दिनों पहले ही उस जगह पर भी गए थे, जहां उनके पिता एनडी तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया था। 
 
शुरूआत में शेखर की मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम में दावा किया गया है कि रोहित की मौत गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी। एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गुरुवार को ही हत्या का एक मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच के पास भेज दिया था। क्राइम ब्रांच आज रोहित शेखर की पत्नी से पूछताछ में जुटी है। खबरों की मानें तो रोहित की गर्दन पर उंगलियों के निशान भी मिले हैं। 
 
रोहित शेखर तिवारी की मंगलवार को मौत हो गई थी। उन्हें दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में शाम करीब पांच बजे लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पांच डॉक्टरों की टीम ने रोहित का पोस्टमार्टम किया जिसमें खुलासा हुआ है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »