19 Apr 2024, 20:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में अब तक 150 लोगों की मौत - 200 से ज्यादा घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 11:20AM | Updated Date: Apr 21 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित करीब 6 जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि 3 चर्च और 3 होटल के अंदर धमाके हुए हैं। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब खबर मिल रही है कि बम धमाकों में 150 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 200 से ज्यादा लोग घायल है। बता दें कि इन बम धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के पांच गिरजाघरों में ईस्टर प्रार्थनासभा के दौरान ये विस्फोट हुआ है। ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन आतंकियों ने चर्च को निशाना बनाकर यह हमला किया। एक धमाका कोलंबो पोर्ट के कोचीकडे चर्च में हुआ, वहीं दूसरा हमला पुत्तलम के पास सेंट सबैस्टियन चर्च के अंदर हुआ।
 
इसके अलावा कोलंबो में ही शांगरी ला होटल और किंग्सबरी होटल में भी धमाकों की खबर हैं। कोलंबो पुलिस ने बताया कि लगभग 6 जगह पर ब्लास्ट हुआ है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को हुआ। उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोचचीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »