20 Apr 2024, 12:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने लोगों से लीबिया की यात्रा न करने की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 11:04PM | Updated Date: Apr 19 2019 11:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में सुरक्षा स्थिति के तेजी से बिगड़ने के मद्देनजर लोगों से शुक्रवार को अपील की कि वे उस देश की यात्रा न करें और वहाँ रहने वाले अपने निकट संबंधियों को जल्द से जल्द देश से निकलने को कहें। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां ट्विटर पर कहा कि लीबिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकालने के बाद भी वहां करीब 500 भारतीय मौजूद हैं। स्वराज ने कहा कि इस समय राजधानी त्रिपोली से विमान सेवाएं चालू हैं। लोग वहां मौजूद अपने परिजनों, निकट संबंधियों एवं मित्रों से जल्द से जल्द देश से बाहर निकलने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए बाद में उन्हें निकालना या मदद करना संभव नहीं होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के अनुसार त्रिपोली में भारतीय दूतावास में हेल्प लाइन स्थापित की गई है जो 00218 924201771 है। इस नंबर से संपर्क करके  भारतीय नागरिक मदद ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »