23 Apr 2024, 20:38:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नाराज प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब इस पार्टी में होंगी शामिल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 11:51AM | Updated Date: Apr 19 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार रात पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर अपने बायो से कांग्रेस प्रवक्ता भी हटा दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा था कि पार्टी में गुंडो को तरजीह दी जा रही है। ट्वीट कर प्रियंका ने कहा था, पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वालों की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है। 
 
प्रियंका ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की थी, उन्हें पार्टी में दोबारा जगह दी जा रही है। प्रियंका चतुर्वेदी से पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं ने बदतमीजी की थी। उस दौरान इन नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया था।  लेकिन लोकसभा 2019 चुनाव से पहले उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया, जिसके बाद प्रियंका लगातार नाराज चल रही थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »