28 Mar 2024, 18:49:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल की कीमत 72.93 रुपए प्रति लीटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 1:27AM | Updated Date: Apr 19 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार 18 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडियन आॅयल की वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.93 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 66.31 रुपए प्रति लीटर है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें गुरुवार को स्थिर रहीं। इंडियन आॅयल  की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दामों में  कोई बदलाव नहीं हुआ।  उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई थी।
 
पेट्रोल के दाम
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल स्थिरता के साथ क्रमश: 72.93 रुपए, 78.50 रुपए, 74.95 रुपए और 75.69 रुपए के भाव दर्ज किया गया।
डीजल के दाम
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल का भाव क्रमश: 66.31 रुपए प्रति लीटर, 69.40 रुपए, 68.05 रुपए और 70.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। विदेशी बाजार में आज ब्रेंट क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई  कच्चा तेल 64 डॉलर प्रति बैरल के नीचे दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »