29 Mar 2024, 18:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनेता रितेश देशमुख ने मोदी के 56 इंच पर कसा तंज- लोग गोदरेज की आलमारी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 2:09PM | Updated Date: Apr 18 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तंज कसा है और उनके 56 इंच का सीना वाले बयान पर कमेंट कर दिया है। रितेश ने बीजेपी पर हमला किया है और पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा,"पीएम 56 इंच का सीना होने का दावा करते हैं। मगर एक बार प्रियंका गांधी ने कहा था कि देश चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि दिल अच्छा होना चाहिए। 
 
रितेश ने आगे कहा - मुझे हैरानी है कि 56 इंच का सीना कैसा होता है क्योंकि लोग तो 56 इंच की गोदरेज अलमारी खरीद सकते हैं। देश के भविष्य के लिए 56 इंच की छाती परिवर्तन नहीं ला सकती। एक्टर ने आगे कहा - आज लोगों के पास कांग्रेस के कारण ही मोबाइल फोन और कंप्यूटर हैं। देश को बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस के कारण आजादी मिली है। एक्टर रितेश देशमुख राजनीतिक घर से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता दिवंगत कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख थे।  रितेश हमेशा ही कांग्रेस का सपोर्ट करते हुए दिखते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »