18 Apr 2024, 08:38:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान: अज्ञात बंदूकधारियों ने बस पर किया हमला, 14 यात्रियों को उतारा मौत के घाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 12:52PM | Updated Date: Apr 18 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस पर हमला कर 14 यात्रियों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक हसन बट के हवाले से बताया कि 15-20 सशस्त्र हमलावरों ने कराची और ग्वादर के बीच पांच से छह बसें रोकी।

हमलावरों के समूह ने मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस रोकी और 14 यात्रियों को उसमें से उतारा। उन्होंने यात्रियों के पहचान पत्र देखने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बट ने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतकों की पहचान भी नहीं की जा सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »