29 Mar 2024, 01:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकवाद का निर्यात कर रहा पाकिस्तान: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 10:15PM | Updated Date: Apr 17 2019 10:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुरेन्द्रनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर बुधवार को एक साथ हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान, आतंकवाद का निर्यात कर रहा है और कांग्रेस के राज में आतंकवादी भारत पर हमला करके महाराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर में छीप जाया करते थे। मोदी यहां  एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।  राज्य में 23 अप्रैल को एक चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु बम गिराने की धमकी दी थी लेकिन मोदी सरकार ने पड़ोसी देश में सर्जिकल स्ट्राइक्स और हवाई हमले किये। प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘हमारा पड़ोसी देश आतंकवाद का निर्यात करता है और वह बस यही एकमात्र काम करता है।
 
पहले पाकिस्तान के आतंकवादी भारत पर  हमला करके यहां छीप जाते थे और पड़ोसी देश अपने आतंकवादियों को बचाने के लिए भारत के खिलाफ परमाणु हथियार का बटन ऑन कर देने की धमकी देता था। लेकिन मैंने अपने शासन में उन्हें कह दिया कि जाओ , परमाणु हथियार का बटन ऑन करो। मैं नहीं डरता। इसके पहले भारत के नेता विदेशों में जाकर दुखड़ा रोते थे लेकिन अब पाकिस्तान ऐसा कर  रहा है। उरी और पुलवामा हमलों के बाद हमारे जवानों ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर  मारा है।’’  उन्होंने कहा कि  विश्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में पहचाना जा रहा है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि पिछले आम चुनाव में लोगों ने बड़ी संख्या में वोट देकर मोदी सरकार बनवाई थी। उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई संभव हो पायी और नक्सलियों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाये गये। कई अन्य मोर्चों पर भी अच्छा काम हुआ।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »